पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं
मैनपुरी, अगस्त 28 -- राष्ट्रीय लोकदल की बैठक शुक्रवार को नगला पजाबा में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने डॉ. राहुल राजपूत को मैनपुरी विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का अभियान चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष बने डा. राहुल राजपूत ने भी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का वादा किया। बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष ने उनके आवास पर राष्ट्रीय लोकदल का झंडा भी लगाया। इस मौके पर रामप्रकाश दुबे, अंगद सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, रोहित कुमार, डॉ. साबेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, सेवादार सिंह, सुभाष चंद्र, सुरेश चंद्र, राजबहादुर, राजश्री, माधुरी, गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.