रांची, अप्रैल 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। जिले के तोरपा नगर भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा तोरपा मंडल एवं तपकरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गायन और पार्टी का झंडा फहरा कर की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुईं थी और उसके संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के दौर से लेकर आज तक भाजपा ने लंबे संघर्ष और संगठनात्मक परिश्रम के बल पर देश की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.