बगहा, जून 13 -- बेतिया/ जगदीशपुर, बेप्र/एसं। पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करूंगी। एनडीए सरकार और नीतीश कुमार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर आगे बढ़ाया है। आज उसी का नतीजा है कि हमारे जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने विधान परिषद में भेजने का काम किया है। उक्त बातें एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति ने कही। वे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के बीच बोल रही थी। वही नया टोला कर्पूरी चौक के समीप नव निर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति के आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिला अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, अभय कुमार राय, सुमित सिंह बबलू, श्याम र...