बांदा, अप्रैल 9 -- बबेरू। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गुरुवार को हरदौली गांव मे विधान सभा स्तरीय बैठक हुई, जिसमे सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़ने के साथ पार्टी की नीतियां गांव-गांव तक पहुचने का आवाहन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सदस्यता प्रभारी सुनील अर्कवशी व बुंदेलखंड उपाध्यक्ष राजबाबू खंगार की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कहा कि पार्टी की नीतियां गांव-गांव तक पहुंचाएं। हमारी पार्टी गरीब व शोषित, वंचित पिछड़ों की हक और अधिकारो के लिए लडाई लडती आई है। आगे भी लड़ते रहेंगे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती के साथ 2027 विधानसभा चुनाव में पेश करें। इस मौके पर बुंदेलखंड अध्यक्ष लल्लू सिंह खंगार, सजीव सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.