मोतिहारी, मार्च 22 -- अरेराज। भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत शनिवार को गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के लौरिया गांव के पास स्थित एक होटल में अरेराज नगर मंडल, अरेराज ग्रामीण मंडल व मलाही मंडल के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र आयोजित हुआ। सांसद राधामोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण, संगठनात्मक दक्षता व सेवा-भाव के विस्तार का सशक्त माध्यम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ व सक्रिय बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भाजपा ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता...