पार्टी का झंडा-बैनर लगाने में शर्म आती है, संजय निषाद अपने 5 MLA से नाराज; काट सकते हैं टिकट
मनीष मिश्र, अगस्त 31 -- UP Politics: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपनी पार्टी के पांच विधायकों से नाराज हैं। वे अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में इन विधायकों के टिकट काट सकते हैं। आरोप है कि ये विधायक पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। धीरे-धीरे पार्टी से किनारा कस रहे हैं। विधायकों के ऐसे रवैये की चर्चा गरम है। पार्टी के अंदर से लेकर सोशल मीडिया तक इस पर बात हो रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डा.संजय निषाद के हवाले से कहा गया कि इन विधायकों को निषाद पार्टी का नाम, झंडा और सिंबल लगाने में शर्म आती है। इस बारे में पूछे जाने पर डॉ. संजय निषाद ने 'हिन्दुस्तान' से कहा कि कुछ विधायकों से पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जीतने के बाद ये विधायक निषाद समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.