चंदौली, जून 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद बसपा प्रमुख के निर्देश पर विधान सभा स्तर पर संगठन को मजबूत और अनुशासित करने में बसपा जुट गई है। बुधवार को टिमिलपुर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समीप बसपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतितिथि वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी डा विनोद कुमार ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने पर बल दिया। वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी डा विनोद कुमार ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां हर गरीब दलित पिछड़े और अगड़े समाज को सम्मान मिला है। बसपा अपने मिशन के साथ सर्व समाज का हित लेकर चलती है। बूथ से लेकर सेक्टर के पदाधिकारियों को अनुशासित ढंग से बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। संगठन की मुख्य धारा से जोड़कर मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सं...