धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता मेयर पद के लिए संजीव सिंह की उम्मीदवारी कोयलांचल के सियासी हलके में चर्चा का विषय है। पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशी (संजीव अग्रवाल) की घोषणा, इधर परिवार से चाची इंदु देवी (चाचा रामधीर सिंह की पत्नी) की ओर से नामांकन के बाद भी संजीव सिंह का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाना सामान्य नहीं है। पार्टी और परिवार की चुनौती के बीच उम्मीदवारी पर संजीव सिंह ने कहा कि पूरा विश्वास है कि जनता आशीर्वाद देगी। किसी के लड़ने या नहीं लड़ने के आधार पर निर्णय नहीं लिया है। चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है तो ले लिया। धनबाद के विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पूरा भरोसा है सफलता मिलेगी। इधर नामांकन को लेकर सिंह मेंशन में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। संकेत दिया गया कि नामांकन में भारी भीड़ जुटेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.