पार्टी अनुशासन से चलती है, अंतिम फैसला नीतीश लेते हैं; अनंत सिंह को निकालने पर बोले संजय झा
पटना, अक्टूबर 29 -- बिहार में MLC चुनावों के हलचल के बीच जनता दल (यूनाइटेड) से निकाले गए अनंत सिंह को लेकर पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने अपनी बात रखी है। अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर संजय झा ने साफ-साफ कहा कि कोई भी पार्टी अनुशासन से चलती है और अगर कोई उसके विपरित बात करेगा तो पार्टी अपने हिसाब से तय करती है। अनंत सिंह को जद(यू) से निकाले जाने के बाद बिहार की सियासत गरमाई हुई है। हालांकि, खुद अनंत सिंह ने कहा था कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई दर्द नहीं है। अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने को लेकर जब संजय झा ने पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी चलती है तो अनुशासन से चलती है। नहीं तो, जैसे राहुल गांधी देश में करते हैं वैसे ही पार्टी में भी अराजकता हो जाएगी। संजय झा ने आगे कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.