देहरादून, फरवरी 23 -- Digambar Dhiman Murder: राजधानी देहरादून के पॉश इलाके रेसकोर्स में जेल की दोस्ती के कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। उधारी के ढाई लाख रुपये वसूलने के लिए तीन दोस्तों ने अपने ही साथी दिगंबर धीमान को पार्टी के बहाने घर बुलाया और नशे की हालत में उस पर हथौड़ों और लोहे की रॉड से घंटों 'थर्ड डिग्री टॉर्चर' किया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिगंबर के जेल में रहने के दौरान हत्यारोपियों की उससे दोस्ती हुई थी। ढाई लाख रुपये की उधारी न चुकाने पर किए जा रहे टार्चर के दौरान बसंत विहार निवासी दिगंबर की हत्या हो गई थी। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेस वार्ता में दिगंबर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर निवासी संतराम ध...