नई दिल्ली, अगस्त 11 -- ओमप्रकाश सती, देहरादून हिमालयी इलाकों में रहने वाले हिम तेंदुओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अध्ययन से पता चला है कि पार्टनर और पसंदीदा खाने की तलाश में ये हिम तेंदुए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर रहे हैं। जीपीएस-सैटेलाइट कॉलर लगाकर की गई रिसर्च से यह बात सामने आई है। कइयों ने तो खाने की तलाश में सामान्य से तीन गुना तक दूरी तय की। भरल (हिमालयी ब्लू शीप), हिमालयी तहर और अन्य जंगली शिकार की तलाश में हिम तेंदुए अंतरराष्ट्रीय सीमाएं तक पार कर रहे हैं। नेपाल के कंचनजंघा नेशनल पार्क में चार हिम तेंदुओं पर जीपीएस-सैटेलाइट कॉलर लगाकर किए गए अध्ययन में सामने आया कि इनमें से तीन ने कई बार नेपाल से भारत और चीन के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आवाजाही की और फिर लौट आए। कुछ ने सामान्य से तीन गुना तक दूरी तय की। यह भी पढ़ें- ज्यादा...