बोकारो, नवम्बर 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नव वर्ष के आगमन को लेकर शहर के पिकनिक स्थलों पर लोगों की आमद होने लगी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण कई परिवार सिटी पार्क, जैविक उद्यान सहित अन्य स्थानों पर घुमने के लिए पहुंचे। सिटी पार्क, गरगा डैम, बरवा घाट आदि स्थानों पर अभी से ही कई लोग पिकनिक के लिए पहुंच रहे हैं। जिले में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल व पार्क हैं। जिसमें सिटी पार्क, सीता झरना, गरगा डैम, गवई बराज, जगन्नाथ मंदिर, दामोदर नदी तट मुख्य रूप से शामिल है। वहीं शहर से सटे सतनपुर पहाड़ी भी पिकनिक मनाने वाले लोगों के लिए चुनिंदा स्थानों में से एक है। जहां दिसंबर से लेकर पूरे जनवरी तक काफी संख्या में लोगो भीड़ जुटती है। बोकारो में ठंड बढ़ने के साथ ही जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.