बिजनौर, जुलाई 10 -- कालागढ़/अफजलगढ़। कॉर्बेट प्रशासन द्वारा पार्क वार्डन को प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब पार्क वार्डन ही प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक भी होंगे। कार्बेट प्रशासन द्वारा कालागढ़ स्थित कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक अमित ग्वासाकोटी का स्थानांतरण कर दिया गया है। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क के वार्डन बिंदर पाल को कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बडोला द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। विभागीय स्तर पर जारी आदेशों के मुताबिक बिंदर पाल अब पार्क वार्डन के अलावा कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी तथा कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक के तौर पर कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...