गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता शहर के पार्क रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर गुरुवार को आयकर की टीम पहुंची। लखनऊ और महराजगंज की नंबर प्लेट वाली चार गाड़ियों से पहुंचीं वाराणसी, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर के अधिकारियों की टीम ने यहां देर रात तक दस्तावेजों को खंगाला। टीम को स्टॉक में अंतर मिलने की सूचना है। इसके साथ ही प्रतिष्ठान द्वारा दो लाख रुपये से अधिक की खरीदारी का ब्यौरा भी नियमित नहीं देने की शिकायत मिली है। जानकारी के अनुसार, टीम ने कई दस्तावेज और कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया है। गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन की लखनऊ और प्रयागराज की टीम चार गाड़ियों से पार्क रोड स्थित प्रतिष्ठान में पहुंची। प्रतिष्ठान में टीम के सदस्यों की ओर से जांच शुरू ...