नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शालीमार बाग इलाके में सोमवार को एमसीडी पार्क में बिना अनुमति के टेंट लगा रहे लोगों ने एमसीडी कर्मियों पर हमला कर दिया। इस बाबत आप से जुड़े कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक के पति पर हमले का आरोप है। शालीमार बाग थाने में सरकारी कर्मी पर हमला और काम रोकने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल है। एफआईआर के अनुसार केशवपुरम जोन में होर्टीकल्चर विभाग में चौधरी के पद पर कार्यरत रजनीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। रजनीश ने बताया कि वह अपने सहकर्मी राजकुमार के साथ सीए ब्लाक स्थित सेंट्रल पार्क के स्टोर पर था। इसी दौरान स्थानीय आरडब्ल्यूए से जुड़े लोग पार्क में बिना अनुमति के टेंट लगा रहे थे। दोनों कर्मचारियों के विरोध और पुलिस के बुलाने पर तब टेंट हटा दिया गया। लेकिन जब द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.