गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पार्क में युवक के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पांच अप्रैल की घटना में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अशोक वाटिका में रहने वाले सचिन पांच अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे दयानंद पार्क गए थे। पुलिस के मुताबिक बाहर स्टैंड में उन्होंने स्कूटी खड़ी की। इसी दौरान महाराणा प्रताप वाटिका में रहने वाला शरद उर्फ लालू अपने दो साथियों संग आया और सचिन से अपनी स्कूटी हटाने के लिए कहा। उस जगह वह अपना वाहन खड़ा करना चाहता था। सचिन ने पुलिस को बताया कि इंकार करने पर शरद व उसके दोनों साथी गाली देने लगे और फिर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने शोर मचाकर भागने का प्रयास किया। आरोप है कि शरद ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.