कानपुर, जून 30 -- कल्याणपुर। पनकी के राधा-कृष्ण पार्क में टहलने गए युवक और उसके दो दोस्तों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने अज्ञात सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी कला निवासी हर्षित शुक्ला ने आरोप लगाया कि कार्तिक, अमन, नितेश दुबे, राज कटैरिया, प्रशांत, गोलू, पवन गुप्ता व छह अज्ञात लोगों ने बेवजह उन्हें रोककर मारपीट की, जिसके चलते हर्षित और उनके दो दोस्त घायल हो गए। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...