बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। शहर के नरैनी रोड स्थित ऑक्सीजन पॉर्क में सोमवार को महिलाएं बच्चों के साथ घूमने गईं। यहां पर घूमने के दौरान एक युवक फिल्मी गाने गाकर महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। एंटी रोमियो टीम ने उसे पहले समझाया और घर जाने को कहा। जब नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर कोतवाली की उप निरीक्षक रेनू शर्मा सोमवार को शाम महिला कांस्टेबल प्रियंका चौधरी, अनुष्का सिंह व अखिलेश पांडेय के साथ कार से एंटी रोमियो अभियान के तहत चेकिंग कर रही थीं। आक्सीजन पार्क में सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी यतेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार महिलाओं पर फिल्मी गाने गाते हुए फब्तियां कसते मिला। पुलिस टीम ने पहले उसे समझाया और घर जाने को कहा। जब नहीं माना और दोबारा वही हरकत करने लगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.