शामली, फरवरी 3 -- मंगलवार को भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी द्वारा नगर पालिका के पार्क में फैली गंदगी की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर साफ सफाई अभियान चलाया। विवेक प्रेमी ने अपनी टीम के साथियों के साथ स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की। घंटो चले अभियान के बाद पार्क को पुनः साफ किया गया। इस दौरान विवेक प्रेमी ने कहा कि इस पार्क की हालत के लिए मेरी नाराज़गी ना ही नगर पालिका से है न ही सफाई कर्मचारी से।मेरी नाराज़गी समाज से है जो अपनी जिम्मेदारी नही समझ रहा। उन्होने एक पत्र सीओ सिटी को भी लिखा और पार्क में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस अवसर पर करण सैनी, अक्षय नामदेव, मनीष नामदेव, अवि कुमार, अमित कुमार, सोनू खान, नौशाद मंसूरी, अनुज सैनी, शंकर वर्मा, वंश सैनी, हनी संगल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.