बुलंदशहर, मई 2 -- नगर के अम्बा कॉलोनी द्वितीय निवासी अधिवक्ता राम किशोर शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। जिसमें कहा गया है कि कॉलोनी में स्थित पार्क में नगर पालिका की ओर से ओपन जिम बनाया गया है, जिसमें काफी संख्या में लोग व्यायाम करने आते हैं। आरोप है कि पार्क के बराबर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने मकान के पीछे से तीन पेड़ काट दिये और दूसरे स्थान पर लगा दिये, जिससे पेड़ सूख गए। आरोप है कि पार्क की बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त किया और ग्रिल भी काट दी। बताया कि विरोध करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। शिकायकर्ता ने मुख्यमंत्री से आरोपी के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...