नोएडा, फरवरी 11 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी परिसर में युवकों के खुले में पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस पर लोगों ने कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ युवक गाड़ी से देर रात को उतरते हैं और दीवार के सहारे लगे पेड़ों पर पेशाब करने लगते हैं, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाते हुए विरोध भी जताया। लोगों का आरोप है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। वहीं, एओए के कानूनी सलाहकार अमित गुप्ता ने बताया कि गाड़ी नंबर पता चल गया है, लेकिन यह गाड़ी सोसाइटी में रजिस्टर्ड नहीं है। कमरे में लोगों का चेहरा साफ नहीं आ रही है, जिसकी वजह से उनका पता नहीं लग पा रहा है। घटना के बाद बुधवार को एक एडवाइजरी भी जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.