लखनऊ, अक्टूबर 9 -- महानगर सेक्टर-सी स्थित लक्ष्मण पार्क में गुरुवार दोपहर पेड़ से रस्सी के सहारे खच्चर का शव फंदे पर लटका मिला। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो के आधार पर आसरा-द-हेल्पिंग हैंड की सदस्य चारू खरे ने अज्ञात के खिलाफ महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में हेल्पिंग-द-हेल्पिंग हैंड संस्था की सदस्य चारू खरे ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि एक वीडियो लक्ष्मण पार्क का वायरल हुआ। उसमें रस्सी का एक सिरा पेड़ से दूसरा खच्चर के गले से बंधा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पहुंचे। खच्चर की सांसे थम चुकी थी। उसकी गर्दन से रस्सी निकाली गई। नगर निगम को मामले की जानकारी दी गई। नगर निगम की टीम उसे लेकर चली गई। चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.