रांची, दिसम्बर 13 -- रांची। हरमू में जय प्रकाश नारायण पार्क से टेलीविजन समेत विद्युत के कई उपकरण की चोरी हो गई। केयर टेकर अमित उरांव ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि एक दिसंबर की रात वह होटल में खाना खाने के लिए गए थे। लौटने पर पार्क के कार्यालय में लगे सीसीटीवी मशीन डिस्कनेक्ट कर तार काट दिया गया। टीवी समेत अन्य चीजें गायब थीं। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.