पार्क में चल रहे टेनिस कोर्ट पर चला जेसीबी
लखनऊ, जून 14 -- बिना अनुमति संचालन का आरोप पहले सील किया, फिर ध्वस्तीकरण लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
टेनिस कोर्ट की ध्वस्तीकरण कार्रवाई एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के गौतम बुद्ध पार्क-2 में वर्षों से संचालित टेनिस कोर्ट पर रविवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और पार्क में बने टेनिस कोर्ट को खोदकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
अधिकारियों के बयान एलडीए अधिकारियों के अनुसार पार्क परिसर में टेनिस कोर्ट बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किया जा रहा था। इसी आधार पर इसे पहले सील किया गया था। रविवार को उपाध्यक्ष के निर्देश पर आगे की कार्रवाई करते हुए कोर्ट को पूरी तरह तोड़ दिया गया। यह अवैध तरीके से चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.