बरेली, मई 11 -- भाई के साथ पार्क में घूमने गई कक्षा नौ की छात्रा लापता हो गई। उसके पिता ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। राजेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी ललित मिश्रा सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। रविवार शाम उनका 10 वर्षीय बेटा आयुष्मान मिश्रा और 14 वर्षीय बेटी मान्या मिश्रा टैगोर पार्क में खेलने गए थे। कुछ समय बाद बेटा घर लौट आया लेकिन बेटी नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मान्या मिश्रा कक्षा नौ की छात्रा है। उसने सफेद टी-शर्ट, नीली लाइनदार शर्ट, नीली जींस और गुलाबी रंग की चप्पल पहन रखी है। प्रेमनगर के इंस्पेक्टर क्राइम सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि छात्रों को तलाश किया जा रहा है। सीसीटीवी में वह एक छोटे मोबा...