मथुरा, दिसम्बर 9 -- वृंदावन में पार्क में क्रिकेट खेल रहे युवकों को टोकना महंगा पड़ गया। आरोप है कि इस बात से गुस्साए युवकों ने महिला की पिटाई कर दी जिसमें उसके कपड़े फट गये। घटना के बाद मंगलवार को कोतवाली में नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुनीत शर्मा पुत्री कृष्णचन्द्र शर्मा निवासी मयूर विहार कॉलोनी ने दर्ज कराई एफआईआर में अवगत कराया है कि चार दिसंबर को उनके घर के सामने वाले पार्क में रितिक यादव पुत्र गजेन्द्र यादव, सूरज और ध्रुव पुत्र मनीराम क्रिकेट खेल रहे थे। बॉल उनके घर के शीशा में जाकर लगी। इस बात का विरोध करने गई तो मनीश यादव, प्रताप यादव व आरती पत्नी रमन विहार, तुलसी पत्नी नामालूम आदि लोग आ गये सबने मिलकर लात घूँसों से पीटना शुरू कर दिया। लाठी डंडों से भी हमला किया। इनसे बचकर घर में आ गई तो आरोपियों में घर में घुसकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.