गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विकास नगर विस्तार (अमन पैथोलॉजी) के पास अति लघु पार्क में जबरन आंबेडकर की मूर्ति लगाने की कोशिश का विरोध मुखर हो गया है। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन को सोमवार को स्थानीय निकासियों ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाबा साहब का वह भी आदर और सम्मान करते हैं लेकिन 1000 से 1200 वर्ग मीटर का पार्क है। इसमें ट्रांसफार्मर भी लगा है। अब उसमें बच्चों के लिए झूला और ओपेन जिम लग गया, इस कारण काफी छोटा स्थान बचा है। पार्षद की सह पर दूसरे स्थान के लोग पार्क में बिना स्थानीय निवासियों की सहमति के आंबेडकर प्रतिमा लगाने के लिए नींव खोद रहे हैं।पार्क का नामकरण भी बाबा साहब के नाम पर बिना सहमति के कर दिया गया। इसे प्रशासन स्वीकृति न दे। ज्ञापन पर राज किशोर ...