गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में आदर्श कास्टिंग गाइड लाइंस (मूलभूत सिद्धांत) 2025 का अनुपालन शुरू हो गया है। नई गाइड लाइन में पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट के प्रीमियम कम हो गए हैं। पहले पार्क फेसिंग प्लॉट, कॉर्नर प्लॉट और 18 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़क वाले प्लॉट पर कुल मिलाकर 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब प्लॉट में तीनों सुविधाएं होने पर भी केवल 12 प्रतिशत ही देना होगा। इसके अलावा अलग-अलग सुविधाएं होने पर अलग अलग सिर्फ 05 फीसदी शुल्क देना होगा। पिछले दिनों गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में आदर्श कास्टिंग गाइड लाइंस (मूलभूत सिद्धांत) 2025 को अंगीकार कर लिया गया। यह राहत केवल नई योजनाओं तक ही सीमित रहेगी, पुरानी योजनाओं में दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। जीडीए की आ र...