वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीनगर, रोहितनगर में पार्क, कम्युनिटी सेंटर, प्राइमरी स्कूल की जमीन को कब्जामुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। गांधीनगर में गुरुवार को बंजर भूमि बचाओ क्षेत्रीय नागरिक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे। विधायक ने पूर्व पार्षद वरुण सिंह, अशोक पटेल, अधिवक्ता हरिशंकर मिश्रा मंचल और पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल का सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव से खाली हुई भूमि पर बारातघर और पार्क निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार इस जमीन का सार्वजनिक हित में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय नागरिक समिति ने अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी और आमलोगों को जागरूक किया। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.