मिर्जापुर, फरवरी 18 -- अहरौरा। एडीएम नमामि गंगे विजेता ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय व नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच के बाद पट्टीकला वार्ड स्थित निर्मलवा पहाड़ी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पार्क तथा दुर्गा जी मंदिर के पास 52 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया। एडीएम ने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.