हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। शहर के कुछ पार्कों में कूड़ा जलाने की घटनाओं से प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे सुबह-शाम टहलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। सफाई निरीक्षक छत्तर सिंह ने स्पष्ट किया कि कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है और पूर्व में दोषियों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने जनता से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...