गाजीपुर, मई 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर में लोगों के मनोरंजन और सुबह-शाम टहलने के लिए गिनती के ही पार्क मौजूद हैं, लेकिन उनकी हालत भी बदहाल है। नगर के प्रमुख गांधी पार्क, रिवर बैंक कॉलोनी पार्क, रविंद्र पार्क में साफ-सफाई, रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। टूटी कुर्सियां, उखड़ी पगडंडियां और खराब पड़ी लाइटें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। इसके चलते टहलने आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आमघाट स्थित गांधी पार्क के बाहर ही कूड़ा लगा रहता है। वहीं पार्क के अंदर बने पिंक शौचालय भी बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्कों में नियमित साफ-सफाई नहीं होती, जिससे कई स्थानों पर घास सूख चुकी है, जबकि बच्चों के खेलने के उपकरण भी टूटे पड़े हैं। लोगों ने बताया कि नगर में तेजी से बढ़त...