गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में हरियाली को बढ़ावा देने और पार्कों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शहर के पार्कों के रखरखाव में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए नगर निगम ने एक नया फैसला लिया है। अब शहर की किसी भी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को पार्कों के रखरखाव का लाखों रुपये का भुगतान केवल बिल जमा करने पर नहीं किया जाएगा। इसके लिए निगम ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पहले सभी आरडब्ल्यूए को अपने अधीन आने वाले पार्कों की जीपीएस लोकेशन वाली रंगीन तस्वीरें जमा करनी होंगी। इसके बाद ही संबधित आरडब्ल्यूए को पार्कों के रखरखाव बिलों का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि शहर में नगर निगम की तरफ से करीब 1300 पार्कों की देखरेख के लिए हर साल पांच से छह करोड़ रुपये खर्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.