फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर। आवास विकास वार्ड के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने चेयरमैन से पार्कों के सुन्दरीकरण कराए जाने की मांग की है। बताया कि वार्ड में कुल 13 पार्क हैं जिनमें से दो का निर्माण हो चुका है जबकि तीन अम्बेडकर पार्कों का सुन्दरीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने शेष पार्कों में बाउण्ड्रीवाल, पाथवे, गार्डनिंग, झूले, बाथरूम और लाइटिंग आदि सुविधाओं से लेस किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...