पार्कों के सुंदरीकरण, नलकूप रिबोर करने की मांग
फतेहपुर, मार्च 10 -- फतेहपुर। आवास विकास वार्ड के सभासद दीपक मौर्या ने चेयरमैन नगर पालिका राजकुमार मौर्या को पत्र देकर पार्कों के सुंदीरकण के साथ ही नया नलकूप लगवाने व रिबोर आदि करवाए जाने की मांग की है। बताया कि सीओ कार्यालय के समीप नलकूप रिबोर, आबूनगर पुलिस चौकी के पास नया नलकूप लगवाने तथा खलीलगंज में बारातशाला, पार्क का सुंदरीकरण करवाए जाने के साथ पाथवे आदि लगवाए जाने सहित पुरानी चुंगी चौराहा से आवास विकास तिराहे तक सीसी मार्ग, फुटपाथ एवं तिरंगा लाइट लगवाए जाने के काम को ऐजेंडे में शामिल किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.