पार्कों की खराब हालात को लेकर लोगों का प्रदर्शन
नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में पार्कों की बदहाल हालत को लेकर लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पार्कों का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है। प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। सेक्टर के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर के पार्कों की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है। ठेकेदार द्वारा रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किए गए ठेकेदार पार्कों में समय से पानी नहीं लगते हैं, जिसकी वजह से घास सूख जाती है और पार्कों की हरियाली समाप्त होती जा रही है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश वहीं, पेड़ पौधे भी सूख रहे हैं। साथ ही, समय से छंटाई ना होने के कारण पार्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.