लखनऊ, मार्च 30 -- पार्किंसन से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। केजीएमयू में पार्किंसन के ऐसे मरीज जिन्हें दवाओं से राहत नहीं मिल रही थी। अब उनका ऑपरेशन किया जा सकेगा। न्यूरो सर्जरी विभाग में पार्किंसन मरीजों की सर्जरी शुरू कर दी है। डॉक्टरों का दावा है कि केजीएमयू में पहली बार डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। पार्किंसन तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी है। इसमें मरीज के हाथ-पैरों में कंपन, चलने-फिरने समेत दूसरी शारीरिक दिक्कतें होती हैं। राजधानी निवासी 50 वर्षीय महिला का लंबे समय से पार्किंसन का इलाज चल रहा था। इलाज के बाजवूद बीमारी काबू में नहीं आ रही थी। इसकी वजह से मरीज को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। परिवारीजन मरीज को गंभीर अवस्था में न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में लेकर पहुंचे। यहां न्यूरोलॉजी विभाग के अ...