देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। विश्व पार्किंसंस दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने इस बीमारी की शुरुआती जांच और समय पर इलाज को अहम बताया। न्यूरोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. आयुष सिंह ने कहा कि लोग अक्सर हल्के कंपन और अकड़न जैसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि पार्किंसंस सिर्फ चलने-फिरने की क्षमता को ही नहीं, बल्कि मरीज की नींद और मूड को भी प्रभावित करता है। सही समय पर जांच, चिकित्सकीय इलाज और जीवनशैली में जरूरी बदलाव कर इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित कर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.