अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या। आयोजन में शामिल होने वाले अथितियों को पार्किंग स्थल तक जाने के लिए वाहन पास जारी किया गया है। जानकार बताते हैं कि यह व्यवस्था पहली बार की गई है। इससे पहले वाहन को खड़ा करने के स्थल की सूचना ही भेजी जाती थी। आमंत्रण पत्र दिखाकर लोग स्थल तक वाहन ले जाते थे। ट्रस्ट ने वाहन स्वामियों को जानकारी दी है कि वह टेढ़ी बाजार चौराहे पर अरुंधति भवन पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं। टेढ़ी बाजार से गोकुल भवन की ओर भी पार्किंग स्थान है,कुछ गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। मुख्य सड़क राम पथ पर परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के पास सड़क के दोनों और गाड़ी खड़ी करके पैदल उनवल बैरियर रामकोट बैरियर होते हुए रंग महल आश्रम की ओर से प्रवेश कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...