पार्किंग स्थल के अभाव में आए दिन लग रहा जाम
भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में पार्किंग का अभाव होना परेशानी का सबब बना हुआ है। पार्किंग के अभाव में दो-चार पहिया वाहन सड़क पर ही खड़ी कर दिए जाते हैं। सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा और दो-चार पहिया वाहन खड़े होने से आए दिन जाम लग रहा है। पार्किंक के अभाव में लोग सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर एवं पोस्ट आफिस खिड़की के पास बाइकों को खड़ी कर देते हैं। ज्ञानपुर नगर में कुल 11 वार्ड हैं और वोटरों की संख्या करीब आठ हजार है। वर्ष 2011 की जनगणना में कुल आबादी करीब 12815 था लेकिन इन दिनों आबादी लगभग तीस हजार है। बावजूद इसके पार्किंग का इंतजाम न होना परेशानी का सबब बना हुआ है।नागरिकों की माने तो पूर्व में कई बार नगर पार्किंग बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। पार्किंग के अभाव में लोगों को नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.