गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-85 में आपसी विवाद को सुलझाना एक पार्किंग संचालक को बेहद भारी पड़ गया। एक युवक को पीटने की योजना बना रहे दबंगों को जब पार्किंग संचालक ने फोन कर समझाने की कोशिश की, तो गुस्साए आरोपियों ने अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में आकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने डंडों और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर पार्किंग संचालक को लहूलुहान कर दिया और उसके सिर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। जाते-जाते आरोपी दहशत फैलाने के लिए हवा में फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत सोमवार को खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पार्किंग संचालक को डंडों और लोहे के पाइप से पीटापीड़ित की जानकारी मूल रूप से महेंद्रगढ़ के गांव खोड निवासी 33 वर्षीय...