हरिद्वार, मई 4 -- शहर कोतवाली पुलिस ने पंतदीप पार्किंग के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। आरोप है कि पार्किंग शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि पंतदीप पार्किंग के पास दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो देखा कि दोनों पक्ष पार्किंग के पैसे को लेकर एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हैं। यह भी पढ़ें- माल रोड पर प्रवेश को लेकर पर्यटक व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट काफी समझाने के बावजूद जब दोनों पक्ष नहीं माने और स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी रही तो पुलिस ने सातों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अग्...