हरिद्वार, जनवरी 11 -- रोड़ीबेलवाला क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में बीते रोज शुल्क को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शुल्क देने से बचने की कोशिश कर रहे कार सवारों ने पार्किंग मैनेजर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई। नगर कोतवाल रितेश शाह के अनुसार, 10 जनवरी को प्रताप सिंह निवासी भंगेड़ी महावतपुर रुड़की हाल पता-पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग ने तहरीर सौंपी। वादी ने बताया कि एक कार चालक पार्किंग शुल्क दिए बिना बैरियर तोड़कर फरार होने लगा। जब पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने की नीयत से उसे कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से...