पार्किंग विवाद में सिक्योरिटी गार्डों ने कार सवार युवक को पीटा
नोएडा, जून 15 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी के बाहर पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि चालान के रुपये देने से मना करने पर सिक्योरिटी गार्ड समेत पांच लोगों ने एक युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट की। धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। पीड़ित की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रिषभ राजपूत ने बताया कि बीते रविवार को सुबह करीब तीन बजे वह अपने दोस्त विश्वास चौधरी के साथ गोल्डन पाम सोसायटी जा रहे थे। जब वे सोसाइटी के गेट नंबर-2 के पास पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। सिक्योरिटी गार्ड रिषभ से कहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.