नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क ओटू वैली सोसाइटी में ड्राइववे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर रविवार को एक निवासी और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोसाइटी के ड्राइववे पर एक निवासी ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने लगी। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने आपत्ति जताई और वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर निवासी और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। यह भी पढ़ें- रोड रेज- ड्राइविंग की नसीहत देना पड़ा भारी, आई-20 सवार बदमाशों ने कारोबारी को बेल्ट से पीटा,फॉर्च्यूनर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.