पार्किंग विवाद में भिड़े दो पक्ष, बेल्ट से हमला
गाज़ियाबाद, जून 9 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना पांच जून की है, जिसका वीडियो सोमवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तीन से चार लोग एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो 99 सेकेंड का है, जिसमें तीन से चार लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। वहीं, एक महिला भी है। कुछ लोग बीच-बचाव भी कर रहे हैं। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति बेल्ट से हमला करते दिख रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल सिंह ने बताया कि वीडियो शालीमार गार्डन स्थित एक अपार्टमेंट का है। गोपाल के बेटे शिवम व पड़ोसी हरिओम व राहुल से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.