पार्किंग विवाद में दुकानदार और वाहन मालिक के बीच मारपीट, लगा जाम
धनबाद, मार्च 30 -- झरिया के बाटा मोड़ पर रविवार को दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक कपड़ा दुकानदार और कार मालिक के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बाटा मोड़ पर भारी भीड़ जमा हो गई और करीब 15 मिनट तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बताया जाता है कि एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ खरीदारी करने आया था और उसने दुकान के सामने कार खड़ी कर दी थी। गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि अभी तक थाने में किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.