नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। बादलपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घटना 2:43 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही करीब 20 मिनट में दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन ईकोटेक-3, गौड़ सिटी यूनिट और दादरी यूनिट की कुल तीन गाड़ियों को लगाया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बुझाई जंगल की आग, स्कॉर्पियो बाल-बाल बची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तबतक आग की चपेट में आकर तीनों गाड़िया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.