प्रयागराज, फरवरी 18 -- संगम स्नान करने आए एक व्यक्ति की कार से शीशा खोलकर लैपटाप और हजारों रुपये सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए। शिकायत करने पर पार्किंग के कर्मचारियों ने उसे धमकाकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने दारागंज थाने में चोर और पार्किंग के दो ठेकेदारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सोरांव थानाक्षेत्र में करौदी गांव निवासी तीरथ राज मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, वह 14 फरवरी को संगम स्नान के लिए आए थे। अपनी कार हेली पैड पार्किंग परेड ग्राउंड में पार्क कर स्नान करने गए। लौटे तो कार का शीशा खुला था और उसमें रखे 51 हजार 500 रुपये नकद, लैपटाप, चार बैंको के डेबिट कार्ड, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कपड़े आदि गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत पार्किंग के कर्मचारियों से की और सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.