नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र स्थित अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। देखते ही देखते कार पूरी जल गई। इस संबंध में कार मालिक ने अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। सर्फाबाद गांव निवासी सत्यम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थानाक्षेत्र स्थित भूमि अपार्टमेंट में वर्तमान में रह रहे हैं। बीते शनिवार को शिकायतकर्ता ने अपनी कार अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी की और सोने चले गए। रात डेढ़ से दो बजे के बीच किसी ने सत्यम की कार में आग लगा दी। गाड़ी पूरी तरह से जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.